- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- शासन-प्रशासन की ढिलाई, यह नहीं चलेगा,हैदराबाद में एक डॉक्टर की गैंगरेप पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दी प्रतिक्रिया...
शासन-प्रशासन की ढिलाई, यह नहीं चलेगा,हैदराबाद में एक डॉक्टर की गैंगरेप पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दी प्रतिक्रिया...
Posted by : achhiduniya
01 December 2019
दिल्ली में गीता महोत्सव समारोह को संबोधित करते
हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने कानून बनाए
हैं,लेकिन उनका सही से पालन होना
चाहिए। उन्होंने कहा कि सबकुछ प्रशासन पर नहीं छोड़ा जा सकता। पुरुषों को यह सिखाए
जाने की जरूरत है कि महिलाओं के प्रति कैसा व्यवहार करें। संघ प्रमुख ने इस समस्या
से निपटने के लिए शासन-प्रशासन पर निर्भरता के बजाय सभी को अपने-अपने घरों में
पुरुषों को यह सिखाने की नसीहत दी है कि महिलाओं के प्रति कैसा बर्ताव करना चाहिए।
भागवत ने कहा,हमारे देश में मातृशक्ति की सुरक्षा परिसर में,
परिवार में सर्वत्र अक्षुण्ण रहे।
सरकार कानून बना चुकी है, कानून का पालन ठीक से हो। शासन-प्रशासन की ढिलाई, यह
नहीं चलेगा,लेकिन शासन-प्रशासन पर ही सब छोड़कर नहीं चलेगा
क्योंकि जो ये अपराध करने वाले हैं, उनकी भी माता-बहनें हैं,
इसीलिए तो उनका अस्तित्व है। उनको किसी ने सिखाया नहीं। अपने घर से
प्रारंभ करना है। पुरुषों की मातृ शक्ति की ओर, महिलाओं को
देखने की दृष्टि शुद्ध होनी चाहिए, स्वस्थ होनी चाहिए। यही
इन सब बातों को बंद करेगा।

