- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस के नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस विधानसभा नेता विपक्ष....
कांग्रेस के नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस विधानसभा नेता विपक्ष....
Posted by : achhiduniya
01 December 2019
विधानसभा स्पीकर चुनाव के लिए कांग्रेस के नाना पटोले को निर्विरोध चुन लिया गया है। बीजेपी प्रत्याशी किशन कथोरे ने नामांकन दाखिल किया था,लेकिन सभी के अनुरोध पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद जैसी आज विधानसभा में स्पीकर के चुनाव के लिए सदन बैठा तो नाना पटोले को निर्विरोध स्पीकर चुन लिया गया।
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमने
किशन कथोरे का नामांकन कराया था,लेकिन सर्वदलीय बैठक में सबी
पार्टियों ने हमसे अपील की कि महाराष्ट्र में यह परंपरा रही है विधानसभा स्पीकर
निर्विरोध चुनकर आता है। हमने इसे स्वीकार किया और अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले
लिया। देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र विधानसभा
में नेता विपक्ष चुना गया है।

