- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- आखिर क्यू इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दी पीएम मोदी को अपने टुकडे टुकडे गैंग को कंट्रोल करने की नसीहत...?
Posted by : achhiduniya
17 December 2019
देश के कई राज्यों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शांति बनाए रखने को लेकर एक ट्वीट किया था, अब इस पर फिल्म 'हम आपके
हैं कौन' से फेमस हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने ट्वीट
किया। रेणुका ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी
पर खूब निशाना साधते हुए जवाब दिया है। इस तरह बॉलीवुड के सितारे अब सीधे पीएम के
ट्वीट पर रिप्लाई कर रहे हैं और अपना पक्ष रख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने देश के मौजूदा हालात को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था,यह शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का
समय है। सभी से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठ से दूर रहें।
इस तरह पीएम
नरेंद्र मोदी ने देश से अपील की थी। एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने पीएम नरेंद्र मोदी
के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,सर, फिर आप सभी से कहिए की आपके आईटी ट्विटर हैंडल सेल से दूर रहें।
वह सबसे ज्यादा अफवाहें और झूठ फैला रहे हैं और पूरी तरह से भाईचारे, शांति और एकता के खिलाफ हैं। असली, टुकडे टुकडे गैंग आपका आईटी सेल है, कृपया उन्हें नफरत फैलाने से रोकें। रेणुका शहाणे के इस ट्वीट
पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

