- Back to Home »
- Discussion »
- क्या पंकजा मुंडे होगी विपक्षी खेमे में शामिल या बनाएगी दूसरी पार्टी....?
Posted by : achhiduniya
02 December 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चचेरे भाई के हाथों परली विधानसभा सीट चुनाव हारने के पीछे भितरघात की आशंकाओं के बाद से पंकजा मुंडे बीजेपी से नाराज बताई जाती हैं। उनके ट्विटर प्रोफाइल से बीजेपी का टैग हटाए जाने और रविवार को लिखे एक फेसबुक पोस्ट से इस बात के संकेत मिलते हैं कि पंकजा ने पिता गोपीनाथ मुंडे की जयंती 12 दिसंबर को समर्थकों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें वह कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं। समर्थकों का आरोप है कि ओबीसी वर्ग और पार्टी में नेतृत्व खत्म करने के लिए बीजेपी के कुछ नेताओं ने ही पंकजा को चुनाव में हराया। मराठी में लिखे इस पोस्ट मे उन्होंने कहा है,बदले राजनीतिक माहौल को देखते हुए यह सोचने की जरूरत है कि आगे क्या किया जाए? अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। मुझे स्वयं से बात करने के लिए 8-10 दिनों की जरूरत है।
