- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- 40 हजार करोड़ रुपये देवेंद्र फडणवीस द्वारा शपथ लेते ही 15 घंटे के अंदर सारा पैसा केंद्र को भेज दिया गया....कर्नाटक बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े
40 हजार करोड़ रुपये देवेंद्र फडणवीस द्वारा शपथ लेते ही 15 घंटे के अंदर सारा पैसा केंद्र को भेज दिया गया....कर्नाटक बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े
Posted by : achhiduniya
02 December 2019
महाराष्ट्र में जहां एक दिन पहले तय हो चुका था कि कांग्रेस-राकापा-शिवसेना मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं और उद्धव ठाकरे सीएम होंगे लेकिन उसी रात बीजेपी ने एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार को तोड़ लिया और सुबह चौंकाते हुए देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली और अजित पवार डिप्टी सीएम बन गए। इसके बाद कांग्रेस-राकापा-शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई, जहां फैसला हुआ कि देवेंद्र फडणवीस को बहुमत साबित करना होगा। बहुमत साबित न कर पाने के कारण देवेंद्र फडणवीस की सरकार गिर गई, जिसके बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम के तौर पर शपथ ली।
कर्नाटक से बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास करीब 40 हजार
करोड़ रुपये थे। अगर कांग्रेस-राकापा-शिवसेना सत्ता में आ जाते तो वे इन पैसों का
गलत इस्तेमाल करते। यह सब केंद्र का पैसा था और इसका इस्तेमाल राज्य के विकास में
नहीं होता। यह सब कुछ बहुत पहले तय कर लिया गया था। इसलिए यह ड्रामा रचा गया। अनंत
हेगड़े के इस बयान पर चारों तरफ से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। अनंत हेगड़े ने
अपने बयान में बताया कि देवेंद्र फडणवीस द्वारा शपथ लेते ही 15 घंटे के अंदर सारा
पैसा केंद्र को भेज दिया गया था।

