- Back to Home »
- Politics »
- सरकार का काम शांति बनाए रखना और संविधान की रक्षा करना होता है, लेकिन बीजेपी सरकार ने देश पर ही हमला बोल दिया है...कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
सरकार का काम शांति बनाए रखना और संविधान की रक्षा करना होता है, लेकिन बीजेपी सरकार ने देश पर ही हमला बोल दिया है...कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
Posted by : achhiduniya
16 December 2019
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश को आग की भट्टी में झुलसा दिया है। कांग्रेस चीफ ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी खुद हिम्मत नहीं है कि वह पूर्वोत्तर के राज्यों का दौरा कर सकें। सोनिया ने बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं को नक्सली, उग्रवादी, अलगाववादी और देशद्रोही साबित करने में व्यस्त है।
उन्होंने कहा
कि देश की इकॉनमी ठप है, शिक्षा और शिक्षण संस्थानों का
बुरा हाल है,
जबकि सरकार अफरातफरी फैलाकर हिंसा कराने में जुटी
है। इस बीच इंडिया गेट में धरना देने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, नौजवान देश की आत्मा होते हैं। सरकार ने देश की आत्मा पर हमला
बोला है। प्रधानमंत्री आज तक उन्नाव गैंगरेप के मामले में क्यों नहीं बोले। उनकी
पार्टी के एक विधायक ने मासूम बेटी के साथ रेप किया, उस पर
क्यों नहीं बोले।

