- Back to Home »
- Politics »
- विपक्षी पार्टिया कर रही देश को गुमराह, विद्यार्थियों से नागरिकता कानून का अभ्यास करने की अपील की... गृहमंत्री अमित शाह ने
विपक्षी पार्टिया कर रही देश को गुमराह, विद्यार्थियों से नागरिकता कानून का अभ्यास करने की अपील की... गृहमंत्री अमित शाह ने
Posted by : achhiduniya
16 December 2019
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस मिलकर देश को CAB के खिलाफ गुमराह करवा रही है। अमित शाह ने कहा है, नागरिकता कानून किसी की नागरिकता छिनने का काम नहीं कर रहा है, बल्कि यह गरीब, दुखियारे को नागरिकता देने काम करेगा। उन्होंने कहा, मैं विद्यार्थियों से भी अपील करता हूं कि आप नागरिकता कानून का अभ्यास कीजिए, तब आप समझ पाएंगे कि इसमें नागरिकता छिनने को कोई प्रावधान नहीं है। ये कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस आपको गुमराह कर रहे हैं। ये लोग देश के अंदर हिंसा का वातावरण पैदा कर रहे हैं।
मैं कांग्रेस, आप और टीएमएसी से भी कहना चाहता हूं कृपया आप भी इस रास्ते से
वापस आ जाइए इससे किसी का भी भला नहीं हो सका है। साथ ही युवाओं से कहना चाहता हूं
कि आप अभ्यास कीजिए तब समझ पाएंगे कि इसमें नागरिकता छिनने का कोई प्रावधान नहीं
है। उन्होंने कहा, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 10 साल के शासन में
पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ होती थी और सेना के जवानों के सिर काटे जाते थे। जब
मोदी प्रधानमंत्री हुए उन्होंने (पाकिस्तान) उरी व पुलवामा में ऐसा किया। वे भूल
गए कि यह मौनी बाबा की सरकार नहीं है, बल्कि
56 इंच की मोदी सरकार है। भारत ने एक सर्जिकल एयर स्ट्राइक किया और आतंकवादियों को
तबाह कर दिया। शाह ने कहा,मुझे बताएं राहुल व हेमंत की
सरकार क्या देश की सुरक्षा कर सकती है। भारत मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है।
मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट करें।
उन्होंने राम जन्मभूमि के
मुद्दे को लंबित रखने के लिए कांग्रेस की निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार
द्वारा अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने के बाद कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा बन चुका
है। कश्मीर अब भारत का ताज है। उन्होंने कहा, कांग्रेस
व जेएमएम का कहना है कि झारखंड को देश की सुरक्षा से क्या करना है। मुझे बताएं कि
क्या झारखंड के लोगों को देश की सुरक्षा की चिंता है या नहीं?। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इतालवी चश्मा पहन रहे
हैं। अमित शाह ने झारखंड के पाकुड़ में एक रैली में कहा, राहुल बाबा और हेमंत (सोरेन) का कहना है कि अनुच्छेद 370 और कश्मीर के बारे में क्यों बात करते हैं। राहुल बाबा, आप समझ नहीं रहे क्योंकि आप इतालवी चश्मा पहन रहे हैं। झारखंड
के हजारों युवा सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना में कश्मीर के
लिए अपना जीवन कुर्बान कर रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा, पूरा देश चाहता है कि कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा बने।


