- Back to Home »
- Politics »
- राजघाट पर सत्याग्रह करते हुए सोनिया व राहुल गांधी ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना...
Posted by : achhiduniya
23 December 2019
उन्होंने दावा किया था कि केंद्र और राज्यों की बीजेपी
सरकारों ने युवाओं और छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया है,जिससे
हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी
राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है। सत्याग्रह में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया
गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी
और कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। इस मौके पर
सोनिया गांधी,मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की
प्रस्तावना को पढ़ा।


