- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- प्रति सवा दिन में एक इंजन तैयार किया भारतीय रेलवे ने, 216 दिनों में बना डाले 300 इंजन....
Posted by : achhiduniya
23 December 2019
भारतीय रेल के लिए इंजन बनाने वाली शाखा चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स ने इंजन बनाने में एक नई मिसाल कायम की है। विभाग ने मात्र 216 दिनों में 300 इंजन तैयार कर रवाना कर दिए हैं। चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के मिले आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 216 दिनों में 300 इंजन औसतन प्रति सवा दिन में एक इंजन तैयार करना। इससे पहले 2017-18 में विभाग ने 292 दिनों में इतने इंजन बनाए थे। रेलवे विभाग अधिकारियों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
रेलवे प्रवक्ता
ने बताया कि कारखाने के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा 21 दिसंबर को चितरंजन रेल
इंजन कारखाना से 300वें लोको, WAG-9 HC (32692) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे का कहना है कि
आगामी वर्ष में और तेजी से इंजन बनाने का लक्ष्य रहेगा ताकि अपने ही बनाए
कीर्तिमान को तोड़ा जा सके।

