- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- विवादों की देवी अरुंधति....बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का पलटवार...
Posted by : achhiduniya
26 December 2019
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) के खिलाफ बुधवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान लेखिका और
सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने पीएम मोदी को झूठा करार दिया था और NPR को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था। अब बीजेपी ने अरुंधति के बयान पर पलटवार
किया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्वे कहा कि अरुंधति
विवादों की देवी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अरुंधति का मकसद अलगाववाद को बढ़ावा
देना और आराजता को जन्म देना है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जहां भी
विवाद होता है वो वहां होती है। पात्रा ने कहा कि वह आर्म चेयर अनार्किस्ट है।
उन्होंने कहा,आर्म चेयर पर बैठकर अनार्की पर फरमान देना यह
उनका तरीका रहा है। संबित पात्रा ने आगे कहा,पहले भी अरुंधति
ने कहा था कि जम्मू कश्मीर हिंस्दुस्तान का अभिन्न अंग नहीं है।
उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना जम्मू कश्मीर
में बहुत ज्यादती करती है। उन्होंने कहा
था कि गोवा में जो लिबरेशन हुआ था वह ठीक नहीं है। ऐसे बहुत सारे उनके विवादित
बयान है और कल जिस प्रकार का बयान उन्होंने दिया वह निंदनीय है। क्योंकि ये देश के
संविधान के खिलाफ है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, देश में आज एक
लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार है। ऐसे में यह कहना कि सरकार झूठ बोल रही है।
ये कहीं न कहीं हिंदुस्तान के संवैधानिक प्रणाली को दबा करके अलगाववाद को बढ़ावा
देना और अनार्की (आराजता) को जन्म देना ये उनका मकसद लगता है और ऐसा मकसद किसी की
नहीं होनी चाहिए।

