- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली विधानसभा चुनावों का ऐलान नए साल के पहले सप्ताह में संभव....
Posted by : achhiduniya
26 December 2019
मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक हुई। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया,6 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। तभी चुनाव आयोग तय करेगा की चुनाव की घोषणा कब होगी। इस अहम बैठक पर मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा,मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों की तरफ से सभी जरूरी तैयारियों की जानकारी दी गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी लगातार चल रही है।
चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देश दिया है कि
मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो और सभी सुविधा मिले। इस बैठक में चुनाव से
जुड़ी पुलिस और प्रशानिक व्यवस्था के अलावा तमाम बारीकियों पर चर्चा हुई। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से लेकर सभी
प्रशासनिक तैयारियों को पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। दिल्ली में हाल में हुई
हिंसा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने हिदायत दी है की दिल्ली में कानून
व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जाए।

