- Back to Home »
- Discussion »
- पत्रकारों के सवाल पूछने पर हाथापाई और दबंगई पर उतर आए आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान...सुखबीर सिंह बादल को कहा मंद बुद्धि बच्चा
पत्रकारों के सवाल पूछने पर हाथापाई और दबंगई पर उतर आए आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान...सुखबीर सिंह बादल को कहा मंद बुद्धि बच्चा
Posted by : achhiduniya
24 December 2019
आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पत्रकारों की तरफ से सवाल पूछने पर हाथापाई और दबंगई पर उतर आए। उनसे पूछा गया था कि अकाली दल के नेता पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के खिलाफ सिलसिलेवार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि प्रदर्शन के लिए मशहूर आप [आम आदमी पार्टी] शांत क्यों हैं?
इसी के बाद पंजाब के संगरूर से
सांसद भगवंत मान भड़क उठे। उन्होंने कहा कि धरने से क्या होता है,सुखबीर बादल को गंभीरता से नहीं लो, वो मंद बुद्धि बच्चा है। इस दौरान मान पत्रकारों पर भड़के उठे
और सवाल पूछने वाले से सरेआम भिड़ गए।

