- Back to Home »
- State News »
- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिखाया एक्ट्रेस कंगना रनौत को Tax का आईना...
Posted by : achhiduniya
24 December 2019
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत को खरी-खरी सुनई। दरअसल कंगना ने नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि भारत में बस कुछ लोग ही टैक्स देते हैं, जबकि बाकी लोग उन पर निर्भर हैं। ऐसे में दिल्ली के वित्तमंत्री सिसोदिया ने कंगना को अर्थशास्त्र का बुनियादी सबक सिखाते हुए समझाया कि एक दिहाड़ी मजदूर भले ही प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) अदा नहीं करता, लेकिन उसे भी अप्रत्यक्ष करों (Indirect Tax) का भुगतान करना पड़ता है। सिसोदिया ने ट्वीट्स में कहा,हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हर हाल में गलत है। यह मानवता और कानून दोनों के खिलाफ है,लेकिन यह देश केवल 3 प्रतिशत लोगों के टैक्स पर निर्भर नहीं है। देश का हर व्यक्ति, यहां तक कि एक दिहाड़ी मजदूर से लेकर अरबपति तक का हर कोई टैक्स देता है।
सिसोदिया ने इसके साथ ही कहा कि दिहाड़ी मजदूर टैक्स देने
के साथ ही उनकी (कंगना की) निजी आमदनी में भी योगदान देता है। उन्होंने कहा,
और हां! सिनेमा हॉल में जाकर एक सामान्य दिहाड़ी मजदूर भी फिल्म
सितारों की तिजोरी भरता है। यहां तक कि इस देश के लिए टैक्स (मनोरंजन कर) भी देता
है। अब सोचिए कि कौन किस पर निर्भर है? बता दें कि कंगना
रनौत ने अपनी आगामी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सोमवार को कहा था कि जब भी
कोई प्रदर्शन करता है उसे इतना ध्यान रखना चाहिए कि वो हिंसक न बन जाए,क्योंकि हमारे देश में सिर्फ 3 से 4 प्रतिशत लोग ही टैक्स चुकाते हैं।
इसके
साथ ही कंगना ने कहा था, आपको बसों, ट्रेनों
को जलाने या फिर देश में हंगामा करने का अधिकार किसने दिया? एक
बस की कीमत 70-80 लाख रुपये होती है, ये कोई छोटी कीमत नहीं
है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा हिंसा और पब्लिक प्रोपर्टी को नुक़सान
पहुँचाना तो हर हाल में ग़लत है,यह इंसानियत और क़ानून दोनो
के ख़िलाफ़ है पर यह देश सिर्फ़ 3% लोगों के
टैक्स के भरोसे नहीं है। एक सामान्य नौकरीपेशा, यहाँ तक कि एक दिहाड़ी मज़दूर से लेकर अरबपति तक, देश में हर आदमी टैक्स देता है।


