- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- कई राज्यो में विरोध के बाद भी अनेक शहरों में नागरिकता कानून के समर्थन में आए लोग...जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया...
कई राज्यो में विरोध के बाद भी अनेक शहरों में नागरिकता कानून के समर्थन में आए लोग...जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया...
Posted by : achhiduniya
22 December 2019
महाराष्ट्र के नागपुर, मुंबई और बिहार के मुजफ्फरपुर में नागरिकता संशोधन कानून के
खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बीच अब इसके समर्थन में भी लोग सड़कों पर उतर
आए हैं। नागपुर में इस रैली का आयोजन लोक अधिकार मंच, बीजेपी, आरएसएस और अन्य पार्टियों
द्वारा किया गया। नागपुर के अलावा मुंबई में भी लोगों ने इस कानून के समर्थन में
रैली निकाली है। यहां के मीरारोड स्टेशन के बाहर लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून
और एनआरसी का समर्थन किया। महाराष्ट्र के अलावा बिहार में भी लोगों ने इस कानून का
समर्थन किया है। यहां के मुजफ्फरपुर जिले में दिनभर नागरिकता कानून के विरोध में
हो रहे हंगामे के बाद इस कानून के समर्थन में लोग सड़कों पर आए।
इस दौरान लोगों ने
जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। इस कानून के समर्थन में
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय
मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कानून से सिर्फ उत्पीड़न के शिकार
हुए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को
नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने मुस्लिम लोगों से कांग्रेस के जूठ फैलाने वाले इस
अभियान से बचने की सलाह दी। उन्होंने मुस्लिमों से कहा कि कांग्रेस पार्टी आपको
सिर्फ वोट मशीन के तौर पर देखती है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,सीएए किसी भारतीय मुस्लिम के खिलाफ नहीं है। यह सिर्फ पड़ोसी
देशों के उत्पीड़न का शिकार हुए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। मैं
अपने मुस्लिम भाइयों को कांग्रेस के झूठे अभियान की सच्चाई जानने की अपील करता हूं।
यह पार्टी सिर्फ आपको वोट मशीन के तौर पर देखती है।


