- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- भाजपा के इशारे पर दंगे भड़काए जा रहे... UP पूर्व CM अखिलेश यादव
Posted by : achhiduniya
22 December 2019
UP
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और
राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है। अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा
कि जहां तक
दंगों का सवाल है, दंगा भड़काने वाले लोग सरकार
में ही बैठे हैं। सरकार में बैठे लोगों को केवल दंगों से फायदा होगा। बीजेपी
जानबूझकर नफरत फैला रही है, लोगों को डरा रही है। वे
वास्तविक मुद्दों के मोर्चे पर विफल रहे हैं। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं पर
बवाल भड़काने के आरोपों पर कहा कि हमने नागरिकता कानून का विरोध किया है। हमने कोई
तोड़फोड़ नहीं की। भाजपा के इशारे पर दंगे भड़काए जा रहे हैं। बीते दिनो यूपी
में हिंसक घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई है।
इसमें
मेरठ के चार,
फिरोजाबाद, कानपुर, संभल व बिजनौर के दो-दो तथा लखनऊ, रामपुर
व मुजफ्फरनगर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। लखनऊ में हुए भारी बवाल हुआ था। इस बवाल
व पथराव में 70 से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें से 15 पुलिसकर्मी थे। घायल
पुलिसकर्मियों में एडीजी जोन एसएन साबत, एएसपी
ट्रैफिक पुर्णेन्दु सिंह, सात सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।
अन्य घायलों में राहगीर, उपद्रवी हैं।

