- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- रेपिस्टो को जनता के हवाले कर देना चाहिए,वही मॉब लिचिंग द्वारा फैसला करेगी....सपा सांसद जया बच्चन
Posted by : achhiduniya
02 December 2019
बीते दिनो हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जलाकर हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, नवीन और चेत्रेकशवुलु के रूप में हुई है। इन लोगों के डॉक्टर को टोल प्लाजा के पास स्कूटी पार्क करते हुए देखा था, तब महिला के साथ दुष्कर्म की योजना बनाई थी। आरोपियों में से एक नवीन ने डॉ. के गाड़ी का टायर पंचर कर दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया। उसकी मौत की वरदात के दौरान मुंह और नाक ढकने के कारण हुई। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल खरीदा और पीड़िता के शरीर को जला दिया। महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की गूंज संसद में सुनाई दी। इस घटना ही हर सांसदों ने कड़ी निंदा की।
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया
बच्चन ने दोषियों को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा देने की बात कही। राज्यसभा में
जया ने कहा कि चाहे निर्भया हो या कठुआ सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने ऐसा किया है उनकी जनता के सामने लिंचिंग होनी
चाहिए। जया बच्चन ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती है, उनका नाम सार्वजनिक कर उनको शर्मिंदा करना चाहिए। उन्होंने कहा, ऐसे मामलों पर मैंने न जाने कितनी बार कहा है। सरकार को अब उचित
कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ देशों में जनता दोषियों को सजा देती है। दोषियों को जनता
ही अब सबक सिखाए। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने निर्भया गैंगरेप का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि दोषियों को अब तक सजा क्यों नहीं मिली। इस मामले में जल्द
कार्रवाई होनी चाहिए।

