- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र बुलेट ट्रेन पर लग सकता है ब्रेक,परियोजना का बोझ लोगों के सिर डालने के पक्ष में नही उद्धव ठाकरे सरकार...
महाराष्ट्र बुलेट ट्रेन पर लग सकता है ब्रेक,परियोजना का बोझ लोगों के सिर डालने के पक्ष में नही उद्धव ठाकरे सरकार...
Posted by : achhiduniya
02 December 2019
पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना की समीक्षा की जाएगी क्योंकि वे महाराष्ट्र पर इसका बोझ नहीं डालने चाहते हैं यही पैसा राज्य के किसानों पर खर्च किया जाएगा। शिवनेता संजय राउत ने कहा है कि पार्टी बुलेट ट्रेन परियोजना का बोझ लोगों के सिर डालने के खिलाफ है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति बेहद गंभीर है। वहीं बीजेपी की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे के शिवसेना में शामिल होने के सवाल पर राउत ने कहा कई नेता हमारे सम्पर्क में हैं।
इसके बाद जब संजय राउत से अनंत
हेगड़े के 40 हजार करोड़ रुपये वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो संजय राउत ने
कहा कि बीजेपी और फडणवीस राज्य के अपराधी हैं, मुख्य
सचिव और उद्धव ठाकरे राशि लौटाने पर स्पष्टीकरण देंगे। महाराष्ट्र में नई कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना
सरकार के बाद से अहमदाबाद से मुंबई तक चलने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर कई
तरह के कयास लगा जाए रहे हैं। गठबंधन के नेता पहले ही इसे आगे न बड़ाने संकेत दे चुके थे।

