Posted by : achhiduniya 18 December 2019


महाराष्ट्र के नागपुर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र जिस दिन से शुरू हुआ है तबसे रोजाना हंगामा हो रहा है। पहले दिन सावरकर के मुद्दे पर हंगामा हुआ जबकि दूसरे दिन किसानों की कर्जमाफी को लेकर सत्ताधारी पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच भिडंत हो गई। सत्र का तीसरा दिन भी आज हंगामेदार रहा। आज हंगामे की वजह शिवसेना का मुखपत्र सामना रहा। जब विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सामना अखबार का हवाला देते हुए सत्ताधारी पक्ष को घेरने की कोशिश की तो शिवसेना,एनसीपी और कांग्रेस के सदस्यों ने उसपर आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। बीते दिनो जब महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन सरकार थी और देवेंद्र फडणवीस सीएम थे, तब सामना ने एक विपक्षी पार्टी के जैसी भूमिका अदा की थी। 
सामना में आये दिन बीजेपी के खिलाफ संपादकीय और लेख छापे जाते थे। उस वक्त फडणवीस ने कहा था कि वे सामना नहीं पढ़ते। विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में बडा अंतर्विरोध है। अपनी बात कहने के लिये फडणवीस साथ लाय़े सामना अखबार की कुछ कतरनें पढ़कर सुनाने लगे। फडणवीस ने कहा कि ये वही सामना अखबार है जिसमें कभी कहा गया था कि शरद पवार को बकासुर अवॉर्ड दिया जाना चाहिये। इसी अखबार में पवार को महाराष्ट्र का सबसे बडा शत्रु बताया गया था। फडणवीस के बयान पर विरोधी पक्ष ने आपत्ति जताई और स्पीकर से इस हिस्से को रिकॉर्ड पर से हटाने को कहा। एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने कहा कि सदन की कार्रवाई में अखबार में छपी हुई बातों का हवाला नहीं दिया जाना चाहिये। 
शिवसेना के एक विधायक ने फडणवीस के बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि फडणवीस ने कुछ वक्त पहले एबीपी माझा को दिये इंटरव्यू में कहा था कि वो सामना नहीं पढ़ते फिर आज सामना का हवाला कैसे दे रहे हैं। इस पर फडणवीस ने जवाब दिया कि उन्होंने सामना पढ़ना शुरू कर दिया है और उस विधायक पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर तुमने मेरे सामना पढ़ने पर आपत्ति जताई तो संजय राउत तुमको मंत्री नहीं बनने देंगे। फडणवीस ने कहा कि शरद पवार उनके लिये आदरणीय हैं और जो बातें वो कह रहे हैं वो सामना में छपीं हैं। इस पर एनसीपी विधायकों ने कहा कि जो व्यकित सदन में नहीं है और अपना पक्ष नहीं रख सकता, उस पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिये।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -