- Back to Home »
- Politics »
- नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने पर मायावती ने विधायक को पार्टी ने किया निलंबित....
Posted by : achhiduniya
29 December 2019
बहुजन समाज पार्टी [BSP] सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट पर जानकारी देते हुए कहा Mayawati ✔ @Mayawati BSP अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के MP/MLA आदि के विरूद्ध भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में MP में पथेरिया से BSP MLA रमाबाई
परिहार द्वारा CAA का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर
दिया है। उन पर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है। मायावती ने दूसरे ट्वीट में लिखा, जबकि BSP ने सबसे पहले इसे (नागरिकता कानून) विभाजनकारी व असंवैधानिक
बताकर इसका तीव्र विरोध किया। संसद में भी इसके विरूद्ध वोट दिया तथा इसकी वापसी
को भी लेकर माननीय राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। फिर भी विधायक परिहार ने CAA का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की
चेतावनी दी गई थी। केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को इस कानून से जुड़ी
बारीकियां समझा रहे हैं कि विपक्षी दल इस कानून को लेकर लोगों में भ्रम पैदा कर
रहे हैं। यह नागरिकता देने वाला कानून है, किसी की
नागरिकता छीनने वाला नहीं। मध्य प्रदेश के
पथेरिया से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रमाबाई परिहार ने पार्टी लाइन से अलग जाते हुए इस कानून का समर्थन किया था। रमाबाई
की पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
