- Back to Home »
- National News »
- भाजपा सरकार ने 2018 में डिटेंशन कैंप के लिए 46 करोड़ रुपये मंजूर किये...असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बयां की सच्चाई...
भाजपा सरकार ने 2018 में डिटेंशन कैंप के लिए 46 करोड़ रुपये मंजूर किये...असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बयां की सच्चाई...
Posted by : achhiduniya
28 December 2019
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री
तरुण गोगोई ने देश में एक भी डिटेंशन कैंप न होने का दावा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी को झूठा बताते हुए
दावा किया कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने असम के ग्वालपाड़ा में डिटेंशन कैंप स्थापित
करने के लिए वर्ष 2018 में 46 करोड़
रुपये की धनराशि जारी की थी। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी हाई कोर्ट के निर्देशों का
पालन करते हुए वर्ष 2009 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार
ने पहले डिटेंशन कैंप की स्थापना की थी। यहां पर घोषित विदेशियों को बंद कर रखा
जाता है।
कांग्रेस नेता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में आयोजित एक रैली
में दिये गए मोदी के बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में
कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। गोगोई ने कहा, प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था अवैध प्रवासियों को
निर्वासित किया जाएगा। आपने अब तक उनकी पहचान क्यों नहीं की। किसने आपको रोका है। बांग्लादेश
असम में रह रहे अपने नागरिकों की वास्तविक सूची चाहता है और कहा भी है कि वह
उन्हें स्वीकार कर लेगा।
गोगोई ने कहा,असम के
गोआलपाड़ा जिले के मटिया में तीन हजार अवैध प्रवासियों के रहने के मद्देनजर एक
बड़े डिटेंशन सेंटर के निर्माण के लिए (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी की सरकार ने 46 करोड़ रुपये मंजूर किये थे। वह अचानक कहते हैं कि देश में कोई
डिटेंशन सेंटर नहीं है। उन्होंने जोर देकर पूछा, भाजपा
सरकार ने 2018
में किस लिए 46 करोड़
रुपये मंजूर किये। यह दिखाता है कि मोदी झूठे हैं। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी उच्च
न्यायालय के 2008
के निर्देशों के अनुसार राज्य में उनकी अगुवाई
वाली कांग्रेस सरकार ने डिटेंशन सेंटरों की स्थापना की है।


