Posted by : achhiduniya 13 December 2019


झारखंड के गोड्डा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था,मेक इन इंडिया,लेकिन आज जहां भी देखो,रेप इन इंडिया नज़र आता है। उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी की पार्टी का विधायक महिला का रेप करता है,फिर पीड़िता का एक्सीडेंट हो जाता है,लेकिन नरेंद्र मोदी एक शब्द भी नहीं कहते। उन्होंने आगे कहा,नरेंद्र मोदी कहते हैं,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, लेकिन वह कभी भी यह नहीं बताते कि बेटियों को किससे बचाना है।  उन्हें BJP के विधायकों से बचाया जाना है। हंगामे के बाद संसद से बाहर निकलकर स्‍मृति इरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है उसके लिए भारत की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। स्‍मृति इरानी ने संसद में भी राहुल गांधी से माफी की मांग की। 
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था। अब मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी वाले हल्ला कर रहे हैं। मेक इन इंडिया की बात प्रधानमंत्री ने की थी तो मैंने सोचा..अखबार में रोज रेप की खबर छप रही है, उन्‍नाव में बीजेपी विधायक ने महिला का रेप किया, अखबार में पढ़ रहे हैं...इसलिए मैंने 'रेप इन इंडिया' कहा है। राहुल गांधी ने रेप इन इंडिया वाली अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं इसके लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को जला दिया है। इस मुद्दे से ध्‍यान हटाने के लिए, बेरोजगारी और मंदी से ध्यान भटकाने के लिए हमारे बयान को मुद्दा बनाया जा रहा है। मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा। 
नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था। मैंने इतना कहा था कि प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन जहां देखो रेप इन इंडिया बन चुका है। राहुल गांधी ने कहा कि पूर्वोत्तर को जलाने के लिए मोदी को माफी मांगनी चाहिए। भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट करने के लिए मोदी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन शब्‍दों का राहुल गांधी ने उपयोग किया है उसे मैं यहां दोहरा भी नहीं सकता हूं। उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी के जिन लोगों ने कभी ऐसी कोई बात बोली है तो उनसे इस सदन में खेद प्रकट करवाया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बिसलेरी का पानी भी 'अनसेफ', जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन। @ दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचे नीदरलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर में बैठक में कई मुद्दों होगी चर्चा।@ तमिलनाडु में कोलाथुर सीट खाली, विधायक वीएस बाबू के निधन के बाद उपचुनाव की तैयारी; TVK 108 पर आई।@ 2030 तक 350 अरब डॉलर का होगा टेक्सटाइल बाजार, बुलेटप्रूफ जैकेट भारत में बनेगी: गिरिराज सिंह।@ फैसलों पर सवाल उठाएं, संस्थाओं पर नहीं', सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत।@ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया हथियारों का जखीरा! तरणतारण में खेत से मिली 4 पिस्तौल, हेरोइन भी बरामद।@ योगी सरकार के कामकाज पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, UP 2027 के लिए पार्टी ने बनाया 'ट्रिपल S' प्लान।@ भारतीय संसद का रिकॉर्डः 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, कांग्रेस की इन 4 शर्तों में फंसी सरकार।@ MP के सागर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 33 घायल।@ राहुल ने फिर शेयर की शिव-पार्वती की तस्वीर, बोले- RSS-BJP को धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं।@ चीन सीमा से सटे अरुणाचल के 40 गांवों में लोगों की घरवापसी, अमित शाह ने बताया कैसे बदले हालात।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर OHE शुरू, ट्रायल अब दूर नहीं।@ अरुणाचल में LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन की कोर कमांडर लेवल वार्ता, सर्दियों से पहले टकराव रोकने पर जोर।@ बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 9 बच्चों की मौत-मृतकों की संख्या 1352 पहुंची।@ राहुल गांधी को विनोद बंसल की नसीहत, कहा-RSS को समझेंगे तो सच्चे इंसान बन जाएंगे।@ पुणे में 4 मंजिला इमारत की पार्किंग में लगी आग, 18 गाड़ियां जलकर खाक- 35 लोगों को छत पर पहुंचाकर बचाई जान।@ चांद पर चीन का रोडमैप: 2030 तक पानी-ऑक्सीजन बनाने का टेस्ट, 2040 तक प्लांट और 2050 से माइनिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा महाराष्ट्र नागपुर प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -