Posted by : achhiduniya 28 December 2019


साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बुरी तरह हार गई थी। 70 में सिर्फ 3 सीट पर ही बीजेपी जीत दर्ज कर पाई। जबकि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी 32 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। वहीं हाल में महाराष्ट्र और झारखंड के बाद दिल्ली में हार का मुंह नहीं देखना चाहती है। यही वजह है की बीजेपी ने चुनावों के ऐलान से पहले अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। क्योंकि बीजेपी जानती है उसका मुकबला आम आदमी पार्टी है जिसे पिछले चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपनी सारी ताकत झोकने के लिए बीजेपी में तैयारियां जोरों पर हैं। कुल मिलाकर 32 कमेटियों का गठन किया गया है जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव से जुड़े हुए काम करेंगी। 
इसमें घोषणापत्र, प्रचार, चुनावी रैली, कैंपेन इस तरह की अलग-अलग कमेटी बनाई गई हैं। वही बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। 
दिल्ली के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और हरदीप पुरी के साथ दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू और तरुण चुग इस चुनाव प्रबंधन को देख रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी इस चुनाव से जुड़ी मीटिंग में भाग ले रहे हैं। रोजाना दिल्ली चुनाव को लेकर अलग-अलग कमेटियों की बैठक हो रही है। पिछले तीन दिनों से रोजाना 10 से 12 मीटिंग हो रही है। चुनाव प्रबंधन को लेकर अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं। जिसमें मीडिया, चुनाव कार्यालय, प्रचार-प्रसार, इलेक्शन कमिशन, मेनिफेस्टो कमेटी इस तरह की कमेटियों की अलग-अलग बैठकें हो रही हैं। 
दिल्ली बीजेपी के सह प्रभारी तरुण चुग का कहना है कि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में पार्टी ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसी क्रम में कई अलग-अलग कमेटी बनाई गई हैं जिसमें लोगों को और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन्हें जिम्मेदारियों को बताने और समझाने के लिए यह मीटिंग हो रही है। तरुण चुग के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी के लाखों कार्यकर्ता हैं, वह सब कार्यकर्ता अलग-अलग समितियों में अलग-अलग सिस्टम हैं। इन सबका मकसद है चुनाव में भ्रष्ट' केजरीवाल सरकार के बारे में लोगों तक पहुंचना और केजरीवाल सरकार को हराना। उसी कड़ी में ये अलग बैठकें हो रही हैं जिसे केंद्रीय प्रभारी और दिल्ली बीजेपी के सांसद ले रहे हैं।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -