- Back to Home »
- Politics »
- पूरे देश में शांति मार्च निकालने की तैयारी में कांग्रेस...
Posted by : achhiduniya
20 December 2019
पूरे देश में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे
प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तुरंत कांग्रेस
कोर ग्रुप की बैठक बुलाई। इसमें अहमद पटेल, प्रियंका
गांधी, आरपीएन सिंह, ज्योतिरादित्य सीधिया और
दीपेन्द्र हुड्डा शामिल हुए। बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा,कांग्रेस को सड़कों पर उतरने की ज़रूरत है वहीं दूसरे बाकि
नेताओं ने सोनिया गांधी को पूरे घटना की जानकारी दी और यह भी कहा कि मोदी सरकार
देश को बांटने की कोशिश कर रही है और नागरिकता क़ानून के ज़रिए देश केअसली
मुद्दों- अर्थव्यवस्था और बेरोज़गारी से ध्यान हटाया जा रहा है।
कोर ग्रुप की बैठक
में यह तय हुआ कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री शांति मार्च की अगुवाई करेंगे और
अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर
में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रशासन और सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग
इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी 22 दिसंबर को इस
कानून के खिलाफ पूरे देश में शांति मार्च निकालने की तैयारी कर रही है।

