- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- दबंग-3 चुलबुल पांडे (सलमान खान) की धमाकेदार एंट्री...फिल्म समीक्षा
Posted by : achhiduniya
20 December 2019
डायरेक्शन की बात करें तो प्रभुदेवा ने हर एंगल
पर मेहनत की है। मुन्ना बदनाम हुआ' और 'हुड़ हुड़ दबंग' गाना
फिल्म की रिलीज के पहले से ही लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इनके अलावा 'यूं करके' और 'आवारा' जैसे कई गाने आपका दिल छू
लेंगे। गानों के म्यूजिक और लिरिक्स दोनों ही शानदार हैं। अपनी स्टार पॉवर को बनाए
रखना और दर्शकों को फुल एंटरटेन करना सलमान को बखूबी आता है और इस फिल्म में सलमान
खान ने वही दिया है जो उनके फैंस चाहते है। दबंग के पहले और दूसरे पार्ट से आगे जाकर
सलमान ने इस फिल्म में चुलबुल पांडे का फ्लेशबैक दिखाया है, जो आपको इमोशनली जोड़ेगा।
फिल्म की शुरुआत होती है उत्तर प्रदेश
के टुंडला गांव से, जहां एक अमीर घराने में शादी का जश्न मन रहा होता
है। तभी कुछ गुंडे आकर वहां लूटपाट मचाते हैं। उस एरिया के पुलिस ऑफिसर चुलबुल
पांडे (सलमान खान) पहले तो धमाकेदार एंट्री मारते हैं और फिर उनकी जमकर कुटाई करते
हैं। इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। दरअसल, इन गुंडों का कनेक्शन मूवी के विलेन बाली सिंह (किच्चा सुदीप)
से है और जब दोनों का आमना-सामना होता है तो चुलबुल पांडे को अपने अतीत के घाव याद
आ जाते हैं,
जो बाली सिंह ने उसे दिए थे।
चुलबुल पांडे रज्जो
(सोनाक्षी सिन्हा) से पहले खुशी (सई मांजरेकर) से प्यार करते थे। दोनों जल्द ही
शादी करने वाले थे, लेकिन इसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसा घटता है कि
चुलबुल पांडे की जिंदगी बदल जाती है। आखिर इस घटना का बाली सिंह से क्या कनेक्शन
है? क्या चुलबुल पांडे अपने अतीत के घाव को मिटा पाते हैं? अगर आप फिल्म का धमाकेदार क्लाइमेक्स देखना चाहते हैं तो आपको
सिनेमाघर का रुख करना पड़ेगा।
इस फिल्म के
जरिए सलमान ने अपने ऑडिएंस को एक्शन, स्वैग
और कॉमेडी का फुल कॉम्बो दिया है, जिसे उनके फैंस ने सिर आंखों
पर लिया है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने अपने चुलबुल पांडे के किरदार
में जान भर दी है। सलमान ने इस फिल्म में एंटरटेनमेंट का जो तड़का लगाया है वो
आपको हंसाएगा,
रुलाएगा और रोमांच से भी भर देगा।



