- Back to Home »
- Tours / Travels »
- ट्रैफिक नियम तोड़ने पर काट कांग्रेसी नेता का चालान साथ बैठी थी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा...
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर काट कांग्रेसी नेता का चालान साथ बैठी थी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा...
Posted by : achhiduniya
29 December 2019
सीएए को लेकर प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर अमानवीयता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी की एक कार्यकर्ता को बेबुनियाद आरोप में जेल में डाल दिया गया है। प्रियंका ने रविवार को ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर साफ-साफ वीडियो में पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया है। सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजन से मुलाकात करने के लिये पार्टी के राज्य मुख्यालय से निकली थीं। रास्ते में लोहिया चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
गाड़ी से उतरकर पैदल
चलने लगी। प्रियंका गांधी ने कहा, मुझे घेरा गया और मुझे धक्का
दिया गया और मैं गिर गयी। आगे चलकर फिर मुझे पकड़ा तो मैं एक कार्यकर्ता के
टू-व्हीलर से निकली। फिर पुलिस ने प्रियंका की गाड़ी को रोक दिया। उसके बाद वह
पैदला दारापुरी के घर पहुंचीं। लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को
स्कूटी से ले जाने वाले कांग्रेसी नेता की स्कूटी का ट्रैफिक पुलिस ने 6300 रुपये
का चालान काटा है। बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने को लेकर चालान किया गया है। शनिवार
को प्रियंका गांधी लखनऊ में थीं। स्कूटी पर सवार प्रियंका ने और न ही स्कूटी चला
रहे कांग्रेस कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहनी थी। इसी को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है।

