- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने....
Posted by : achhiduniya
29 December 2019
बीते 23 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित हुए 66वें
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में खराब तबियत के कारण बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन
नहीं पहुंच सके थे। बिग बी ने ट्वीट कर कहा था, बुखार
के कारण अस्वस्थ्य हूं। यात्रा की अनुमति नहीं है इसीलिए कल दिल्ली में राष्ट्रीय
पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले सकूंगा। दुर्भाग्यपूर्ण, मुझे पछतावा है। अमिताभ बच्चन को रविवार को दादासाहेब फाल्के
अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह
पुरस्कार दिया।
बिग बी ने दादासाहेब फाल्के मिलने पर कहा कि जब मुझे ये सम्मान
मिला तो मुझे लगा कि क्या मेरा करियर खत्म हो चुका है,लेकिन बिग बी ने फिर कहा कि अभी उन्हें लगता है कि शायद फिल्म
इंडस्ट्री में कुछ काम करना बाकी है। इस दौरान बिग बी के परिवार से उनकी पत्नी जया
बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन मौजूद थे।

