- Back to Home »
- State News »
- पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलट वार....
Posted by : achhiduniya
17 December 2019
नागपुर विधानसभा उद्धव ठाकरे ने विधानभवन के बाहर
पत्रकारों से कहा था कि इस तरह की कार्रवाइयों से भय का माहौल बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा,
समाज में जानबूझकर अशांति का माहौल बनाने का
प्रयास किया गया है। जिस तरह से पुलिस ने परिसर में जबरदस्ती घुसकर छात्रों पर
गोलियां चलाईं,वह जलियांवाला बाग नरसंहार के जैसा है। इस पर
प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फडणवीस ने ट्वीट किया,मुख्यमंत्री
उद्धव जी ठाकरे द्वारा जामिया विश्वविद्यालय की घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड
जैसा बताना उन सभी शहीदों के लिए बहुत बड़ा अपमान है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे द्वारा जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों पर
पुलिस की कार्रवाई की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से किए जाने को सभी शहीदों
के लिए बड़ा अपमान करार दिया। विधानसभा
में विपक्ष के नेता फडणवीस ने यह भी कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शनों को
प्रोत्साहित करके शिवसेना ने यह दिखाया है कि वह निजी लालच के लिए कितना नीचे गिर
सकती है।

