Posted by : achhiduniya 07 December 2019


भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के निदेशक डॉक्टर रंजन रे ने कहा कि तीन बार इस्तेमाल हो चुके खाद्य तेल से बायो-डीज़ल भी बनाया जा सकता है और जेट फ़्यूल भी। उन्होंने कहा कि आईआईपी का इरादा है कि देश के कम से कम 10 प्रतिशत गांवों में इस्तेमाल किए जा चुके खाद्य तेल से बायो-डीज़ल बनाने का प्लांट लगाया जाए। इससे एक तरफ जहां लोगों को घातक हो चुके खाद्य तेल से बचाया जा सकेगा, वहीं देश में आयात किए जाने वाले बायो-डीज़ल में भी कमी लाई जा सकेगी। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP) में लगाए गए प्लांट में अब इस्तेमाल किए जा चुके खाद्य तेल से बायो-डीज़ल बनाया जाएगा। 

एक समारोह में पहली रीपर्पज़ यूज़्ड कुकिंग ऑयल (रुको) एक्सप्रेस झंडी दिखाकर आईआईपी में लगाए गए प्लांट के लिए रवाना की गई। राज्य के सचिव एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त पंकज पांडेय, भारतीय पैट्रोलियम संस्थान के निदेशक रंजन रे और गति फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर 300 लीटर यूज़्ड खाद्य तेल के साथ रुको एक्सप्रेस को रवाना किया। डॉक्टर रंजन रे ने बताया कि आईआईपी 20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से यूज़्ड ऑयल खरीदेगा। इस तेल का 90 प्रतिशत हिस्सा बायो-डीज़ल बनाया जा सकेगा यानी 100 लीटर यूज़्ड कुकिंग ऑयल से लगभग 90 लीटर बायो-डीज़ल बनेगा। आईआईपी के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर नीरज अत्रे ने इस मौके पर तेल से बायो-डीज़ल बनाने का प्रयोग करके भी दिखाया। 
उन्होंने कहा कि 50 लीटर तक यूज़्ड कुकिंग ऑयल से बायो-डीज़ल बनाने का प्लांट एक ट्रक में लगाया जा सकता है। बड़े कारोबारी बारी-बारी से इस प्लांट को अपने यहां मंगवाकर अपने खराब हो चुके तेल का बायो-डीज़ल बना सकते हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉक्टर पंकज पांडेय ने होटलों, रेस्टोरेंट और खाद्य सामग्री बनाने वाले अन्य संस्थानों से अपील की कि वे तीन से ज़्यादा बार कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल न करें और तीन बार इस्तेमाल के बाद बचा हुए तेल बायो डीज़ल बनाने के लिए दे दें।  गति फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने बताया कि हर व्यक्ति एक महीने में लगभग डेढ़ लीटर खाद्य तेल इस्तेमाल करता है। वर्ष 2017 में देश में कुल 2,300 करोड़ टन इस्तेमाल किया गया था और 2030 तक इसके 3,400 टन प्रतिवर्ष पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति का हिस्से का यूज़्ड कुकिंग ऑयल जमा किया जाए तो देश बायो डीज़ल के उत्पादन में काफी हद तक आत्मनिर्भर हो जाएगा।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -