- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- रेप के मामलों की जांच महज दो महीने के अंदर पूरी होनी चाहिए..मुख्यमंत्रियों और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखेंगे कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
रेप के मामलों की जांच महज दो महीने के अंदर पूरी होनी चाहिए..मुख्यमंत्रियों और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखेंगे कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
Posted by : achhiduniya
07 December 2019
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है
कि वह देश के सभी मुख्यमंत्रियों और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर यह
अपील करने वाले हैं कि रेप के मामलों की जांच महज दो महीने के अंदर पूरी होनी
चाहिए। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों समेत रेप के
सभी मामलों की जांच दो महीनों में पूरी होनी चाहिए। कानून मंत्री ने कहा कि इस
संबंध में मैंने अपने विभाग को भी जरूरी दिशानिर्देश दे दिए हैं।
यही नहीं देश में
फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग को लेकर भी उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने
1023 ऐसी अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। कानून मंत्री ने कहा, केंद्र और राज्य सरकारों ने कुल 1023 नई फास्ट ट्रैक अदालतों के
गठन का प्रस्ताव रखा है। इनमें से 400 कोर्ट्स के गठन को लेकर सहमति बन चुकी है।
इसके अलावा 160 अदालतें शुरू हो चुकी हैं और 704 फास्ट ट्रैक कोर्ट पहले से ही काम
कर रहे हैं।

