- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर घर लौटी लता दीदी....
Posted by : achhiduniya
08 December 2019
भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सांस लेने
में दिक्कत आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके
बाद आम से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी थी। 28 सितंबर को
लता मंगेशकर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच केंडी
हॉस्पिटल में 28 दिनों तक एडमिट रहने के बाद डिस्चार्ज होकर घर
लौट आई हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए डॉक्टर्स और फैंस का
शुक्रिया अदा किया है। लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, Lata Mangeshkar ✔@mangeshkarlata'नमस्कार... पिछले 28 दिनों
से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे निमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे कि
मैं पूरी तरह से ठीक होकर ही घर जाऊं। आज मैं घर वापस आ गयी हूं।
ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूं। मैं आप सब की हृदय से आभारी
हूं। साल 2001 में लता मंगेशकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न
से सम्मानित किया गया। उन्होंने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में
गाने रिकॉर्ड किए हैं। साल 1929 को पैदा हुईं इस प्रख्यात
गायिका को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया जा चुका है। साल 1948 से 1974 के बीच उनके द्वारा गाए हुए
गीतों की संख्या कथित तौर पर 25,000 से
ज्यादा है।

