- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- भारत में आतंकवाद, नक्सलवाद और बलात्कार नेहरू-गांधी परिवार की देन....साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान
भारत में आतंकवाद, नक्सलवाद और बलात्कार नेहरू-गांधी परिवार की देन....साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान
Posted by : achhiduniya
08 December 2019
उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत को दुनिया की रेप कैपिटल बताया था। उन्होंने कहा कि आए दिन बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं, इससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हमारे देश का मखौल उड़ रहा है। यह बात राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में कहीं। इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद हिंदू नेता साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताया है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। सबसे बड़ा रेपिस्ट तो जवाहरलाल नेहरू थे। नेहरू खानदान की जांच होनी चाहिए।
साथ ही राहुल गांधी को अपने रेप कैपिटल वाले
बयान पर माफी मांगनी चाहिए। साध्वी प्राची ने कहा कि आज देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और बलात्कार की जो भी घटनाएं दिखाई दे रही हैं, वो सब नेहूरू परिवार की देन है। उसी का परिणाम आज सभी देशवासी
भोग रहे हैं। साध्वी प्राची ने उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर कहा कि हैदराबाद
एनकाउंटर की तरह उन्नाव रेप कांड के आरोपियों को भी गोलियों से ढेर कर देना चाहिए।
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत पर मीडिया से बातचीत के दौरान साध्वी प्राची ने यह
भड़काऊ बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में बलात्कार की जड़ नेहरू-गांधी का वंश
है।

