Posted by : achhiduniya 25 December 2019


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में अटल जी की 25 फुट लंबी प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रही। पीएम ने कहा हम चुनौतियों को चुनौती देने के स्वभाव से निकले हैं। हमने चुनौतियों को चुनौती देने का एक भी मौका छोड़ा नहीं। आज हर घर तक गैस पहुंच रही है, अंधेरे में रह रहे लोगों के घरों तक बिजली पहुंच रही है। हर गरीब बैंकों तक पहुंच रहा है। 2014 से पहले तक लोगों के घरों में शौचालय नहीं था। आज हम ऐसे सुशासन की तरफ पहुंच रहे हैं जहां सरकार लोगों तक पहुंचकर पूछ रही है कि कोई तकलीफ तो नहीं है। हमने सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। आजादी के बाद से हमने सबसे ज्यादा जोर अधिकारों पर दिया है। देश नए दशक में कदम रख रहा है। 
यूपी में जिस तरह लोगों ने विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा की, वो अपने से पूछे कि क्या ये रास्ता सही था। क्या जो कुछ जलाया गया बर्बाद किया गया वो उनके बच्चों के काम आने वाला नहीं था। इस हिंसा में जो सामान्य नागरिक मारे गए जो पुलिस वाले जख्मी हुए उनके परिवार के बारे में हम पल सोचें कि उनपर क्या बीती होगी। नागरिकों को चाहिए कि हक और दायित्वों को समझें। शिक्षा हमारा हक है,लेकिन संस्थानों की रक्षा करना हमारा दायित्व है। हक का एक दायरा है,लेकिन दायित्व और कर्तव्य की भावना बहुत व्यापक होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यूपी के सीएम ने मेरा स्वागत किया ये काशी का सांसद उनका धन्यवाद 
देता है। पीएम मोदी ने कहा मेरा सौभाग्य है कि आज मैं अटल जी के जन्मदिन के अवसर पर उनसे जुड़े दूसरे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचा हूं। पीएम मोदी ने इससे पहले आज सुबह अटल भूजल योजना और अटल टनल की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने कहा, अटल जी जब लखनऊ के सांसद थे तो उन्होंने यहां विकास के कई कार्य किए। आज उनकी विरासत को राजनाथ सिंह जी संभाल रहे हैं। आज यहां अटल मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास हो रहा है। इस यूनिवर्सिटी के बनने से यूपी में मेडिकल की पढ़ाई में और भी सुधार आने वाला है। यूपी सहित पूरे देश के हेल्थ सेक्टर के विकास के लिए हमारा विजन और डायरेक्शन दोनों हमेशा से ही प्रथम रहा है। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा से प्रिवेंटिव हेल्थ केयर के कार्यक्रम चलाए हैं।
स्वच्छ भारत औऱ योग प्रिवेंटिव हेल्थ केयर का हिस्सा है, उज्ज्वला योजना और फिट इंडिया मूवमेंट, आयुर्वेद को बढ़ावा देना सब प्रिवेंटिव हेल्थ केयर का हिस्सा है। पशु का आरोग्य भी मानव आरोग्य के लिए प्रिवेंटिव हेल्थ के काम आता है। हेल्थ केयर के दूसरे आयाम यानि अफोर्डिबेलिटी को बढ़ावा देने के लिए भी हमने कई काम किए। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -