- Back to Home »
- Religion / Social »
- सेंट निकोलस कैसे बना संता क्लॉज....मोज़े में गिफ्ट बांटने के पीछे की है यह दिलचस्प कहानी...
Posted by : achhiduniya
25 December 2019
चौथी शताब्दी में एशिया माइनर में एक स्थान मायरा
जो अब तुर्की में है। सेंट निकोलस नाम का एक आदमी रहता था। सेंट निकोलस बहुत धनवान
व्यक्ति था,लेकिन उसके माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी थी। सेंट
निकोलस काफी दयावान था। वो अक्सर ही जरूरतमंद लोगों की बिना उनको बताये मदद किया
करता था। वो एकदम चुपके से लोगों को तोहफे देता जिसे देखकर लोग खुश हो जाते। सेंट
निकोलस को एक बार कहीं से पता चला कि एक गरीब आदमी की तीन बेटियां है, जिनकी शादियों के लिए उसके पास बिल्कुल भी पैसा नही है। ये बात
जान निकोलस इस शख्स की मदद करने पहुंचे।
निकोलस ने एक रात इस आदमी की घर की छत में
लगी चिमनी के पास पहुंचे और वहां से सोने से भरा बैग डाल दिया। उस दौरान इस गरीब
शख्स ने अपना मोजा सुखाने के लिए चिमनी में लगा रखा था। इस मोजे में अचानक सोने से
भरा बैग उसके घर में गिरा। ऐसा एक बार नहीं बल्कि तीन बार हुआ। आखिरी बार में इस
आदमी ने निकोलस को देख लिया।
निकोलस ने यह बात किसी को ना बताने के लिए कहा,लेकिन जल्द ही इस बात का शोर बाहर हो गया। उस दिन से जब भी किसी
को कोई सीक्रेट गिफ्ट मिलता सभी को लगता कि यह निकोलस ने दिया. धीरे-धीरे निकोलस
की ये कहानी पूरी दुनिया में छा गई। इसके बाद पूरी दुनिया में क्रिसमस के दिन मोजे
में गिफ्ट देने का रिवाज आगे बढ़ता चला गया।


