- Back to Home »
- International News »
- देश की विपक्षी पार्टियो के नागरिकता संशोधन बिल विरोध के बाद पाकिस्तान ने भी जताई बिल पर आपत्ति....
Posted by : achhiduniya
10 December 2019
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया। इमरान खान ने कहा कि यह पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून और द्विपक्षीय समझौतों के सभी मानदंडों का उल्लंघन करता है। इमरान खान ने अपने इस ट्वीट में मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा। इमरान खान ने ट्वीट कहा कि यह RSS के हिंदू राष्ट्र डिजाइन का हिस्सा है, जिसे मोदी सरकार द्वारा प्रचारित किया गया है। इससे पहले भी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर इस बिल पर विरोध जताया गया था।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के
बयान में कहा गया कि ये बिल दोनों देशों के बीच तमाम द्विपक्षीय समझौतों का पूरी
तरह से उल्लंघन है और खासतौर पर अल्पसंख्यकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए
चिंताजनक है। नागरिकता संशोधन बिल के
सोमवार को लोकसभा में पास होने के बाद पाकिस्तान की तरफ से इस पर आपत्ति जताई गई
है।

