- Back to Home »
- Discussion »
- भारत "मेक इन इंडिया" की दिशा में नहीं "रेप इन इंडिया" की दिशा में आगे बढ़ रहा....कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया लोकसभा में शर्मनाक बयान
भारत "मेक इन इंडिया" की दिशा में नहीं "रेप इन इंडिया" की दिशा में आगे बढ़ रहा....कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया लोकसभा में शर्मनाक बयान
Posted by : achhiduniya
10 December 2019
लोकसभा में जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर हंगामा
हुआ। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से
पूछा था कि राज्य के नेता कितने दिन तक हिरासत में रखे जाएंगे? इसका जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू
कश्मीर में हालात सामान्य है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए
जाने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि वहां खून की नदियां बह जाएंगी, लोग मर जाएंगे,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अमित शाह ने कहा
कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर में पुलिस की गोली से एक भी मौत नहीं होना
कांग्रेस को असामान्य लगता है।
जम्मू कश्मीर में निकाय चुनाव शांति से हुए,
बच्चे परीक्षा दे रहे हैं ये क्या सामान्य हालात नहीं है। 99.5
प्रतिशत बच्चों ने परीक्षाएं दी। कांग्रेस केवल राजनीतिक गतिविधियों को ही सामान्य
हालात मानती है? देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस नेता
अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में शर्मनाक बयान दिया। रेप की
वारदातों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए देश में लगातार सामने आ रही रेप की वारदातों पर
प्रधानमंत्री से जवाब मांगा। अधीर रंजन चौधरी ने कहा, रोज 106 बलात्कार होते हैं 10 में से 4 माइनर होते हैं। 4 में से 1 को सजा मिलती है। पीएम का बयान
क्यों नहीं आता है, भारत "मेक इन इंडिया" की दिशा में नहीं, "रेप इन इंडिया" की दिशा
में आगे बढ़ रहा है। पीएम कुछ बोलते क्यों नहीं हैं।

