- Back to Home »
- Discussion »
- स्कूली छात्राओ ने महिलाओ के प्रति हो रही हिंसा व बलात्कार के ख़िलाफ़ विशाल रैली निकाल कर कुम्भकर्णी नींद से सरकार को जगाने की कोशिश....
स्कूली छात्राओ ने महिलाओ के प्रति हो रही हिंसा व बलात्कार के ख़िलाफ़ विशाल रैली निकाल कर कुम्भकर्णी नींद से सरकार को जगाने की कोशिश....
Posted by : achhiduniya
12 December 2019
नागपुर:- मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के चलते जंहा
एक तफ़र आम जनता बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी व आर्थिक मंदी से जूझ रही है,वही कानून व्यवस्था भी मानो विकलांग हो गई है। आए दिन देश के किसी न किसी राज्य से महिलाओ पर हो
रहे अत्याचार,हिंसा व बलात्कार जैसी खबरे मानो रोज़मर्रा के जीवन
का हिस्सा बन गई हो। देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं और
बच्चियों के साथ आये दिन हो रहे अन्याय,अत्याचार,उत्पीड़न और बलात्कार के ख़िलाफ़ गुरुवार को प्रातः सेंट उर्सुला गर्ल्स
हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज द्वारा हाईस्कूल के मैदान से जीरो माइल तक और वहां से
वापस कॉलेज के मैदान तक रैली निकाली गई। मार्ग में स्कूल की बच्चियों ने बलात्कारियों के खिलाफ जोरदार
आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की,इस
अनुशासित रैली में शामिल सैकड़ों छात्राओं ने नारी शक्ति जिंदाबाद, बलात्कारियों को फांसी दो,महिलाओं की इज्जत करो आदि
नारे लगाकर सरकार
का ध्यान आकर्षित किया। यह रैली जिला न्यायालय, विधान भवन,मीठा नीम दरगाह रोड,पाम
रोड का भृमण करते हुए वापस उर्सुला हाईस्कूल मैदान पहुंची। मुख्याध्यापिका श्रीमती
रचना सिंग की संकल्पना से निकाली गई इस रैली में श्रीमती रीना रविकुमार,ग्लोरिया मालगेवार, राजश्री भींगारदिवे, डेविड खोबरागड़े,एन सी सी आई की शीलू जामिर अर्बन
रूरल मिशन के राजेश जाधव, वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डे
प्रमुखता से उपस्थित थे। प्रारम्भ में एलिजाबेथ तोड़े ने सर्वोच्च शक्तिमान ईश्वर
से देश की बच्चियों और महिलाओं को राक्षसी प्रबृत्ति के लोगों बचाने के लिए प्रार्थना
की। रैली को सफल बनाने के लिए एलिजाबेथ तोड़े,इंद्रजीत कुंवर,मौसमी जायसवाल,सोनाली रायबोले, रीना रविकुमार, मोसेज गौर आदि ने अथक प्रयास किया।

