- Back to Home »
- Politics »
- 'महाराष्ट्र विकास अघाड़ी' सरकार में विभागों का बंटवारा...जाने किसके हिस्से वित्त तो किसके जिम्मे गृह मंत्रालय....?
'महाराष्ट्र विकास अघाड़ी' सरकार में विभागों का बंटवारा...जाने किसके हिस्से वित्त तो किसके जिम्मे गृह मंत्रालय....?
Posted by : achhiduniya
12 December 2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28
नवंबर को शिवाजी पार्क पर बड़े ही धूमधाम मुख्यमंत्री
की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ 6 मंत्रियों
को भी शपथ दिलाई गई थी। इससे पहले खबर थी कि गृह विभाग को लेकर पेच फंसा था। मुख्यमंत्री
उद्धव ठाकरे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की तरह
गृह विभाग अपने पास रखना चाहते थे, लेकिन
एनसीपी और कांग्रेस इस पर राजी नहीं थी। महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की 'महा विकास अघाड़ी' के नेता के रूप में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
उद्धव ठाकरे के साथ-साथ तीनों पार्टियों के छह नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप
में शपथ ली। इनमें शिवसेना के कोटे से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, NCP के कोटे से जयंत पाटिल और छगन भुजबल, कांग्रेस के कोटे से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं।
तीनों पार्टियों के गठबंधन को 'महाराष्ट्र विकास अघाड़ी' नाम दिया गया है। महाराष्ट्र में सरकार गठन के करीब तीन हफ्तों बाद विभागों का बंटवारा हुआ। शिवसेना के एकनाथ शिंदे को गृह विभाग मिला, जबकि कांग्रेस के बाला साहेब थोरात को राजस्व विभाग मिला। वहीं, वित्त मंत्रालय NCP के जयंत पाटिल के हिस्से में आया। इसके अलावा NCP के छगन भुजबल को जल संपदा और ग्राम विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा उद्योग और खेल महकमा सुभाष देसाई के पास रहेगा। दूसरी तरफ कांग्रेस के नितिन राउत को PWD महकमा मिला है।