- Back to Home »
- Politics »
- झारखंड में विधानसभा चुनाव…बीजेपी पर चुनावी हमला बोला पी चिदंबरम ने...
Posted by : achhiduniya
23 December 2019
झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। यहां सरकार
बनाने के लिए 41 सीटों की जरूरत है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी
37 सीट जीतकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के साथ सरकार बनाई थी। AJSU
को 2014 के विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत मिली। 2014 में
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 19, कांग्रेस को 6 और अन्य
को 6 सीटें मिली थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी पर करारा हमला करते
हुए उन्होंने कहा,हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र
में अस्वीकृत हुए,झारखंड में हारे। 2019 में भाजपा की यही कहानी है। कांग्रेस नेता
पी चिदंबरम ने साथ ही कहा कि भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर बीजेपी दलों
को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए। ऐसे में साफ है कि पी चिदंबरम ने सभी गैर
बीजेपी दलों को कांग्रेस के साथ आने का आमंत्रण दे दिया है।
@ — P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) December 23,
2019 हरियाणा में कमजोर हुए,महाराष्ट्र में
अस्वीकृत हुए, झारखंड में हारे। 2019 में भाजपा की यही कहानी
है। भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर
रैली करनी चाहिए। अभी तक के रुझानों में बीजेपी को राज्य में तगड़ा झटका लगता हुआ
दिख रहा है। बीजेपी 25 सीटों पर आगे है जबकि जेएमएम,कांग्रेस
और आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर आगे है। राज्य में विधानसभा क 81 सीटें हैं और बहुमत
के लिए यहां 41 सीटें चाहिए। ऐसे में यहां गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख
रहा है।

