- Back to Home »
- Discussion »
- राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर लोगों को मिसलीड कर रही हैं, CAA और NRC से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं.... शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद
राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर लोगों को मिसलीड कर रही हैं, CAA और NRC से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं.... शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद
Posted by : achhiduniya
21 December 2019
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि इस प्रोटेस्ट का फायदा राजनीतिक पार्टियां उठा रही हैं। ये लोग आते हैं और भीड़ में मिल जाते हैं। इसके बाद हिंसा फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम कहता है कि किसी को भी दूसरे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। हमे स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश करनी चाहिए। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि नागरिकता संशोधन ऐक्ट और एनआरसी ने मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को ऐसा कोई भ्रम है तो इस पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर लोगों को मिसलीड करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से संयम बरतने की अपील की। जव्वाद ने कहा कि एनआरसी और सीएए दो अलग-अलग चीजें हैं।
एनआरसी को केवल असम में लागू किया जा रहा है, पूरे
देश में नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हमे अभी भी नहीं पता कि इसमें किस तरह के नियम
बनाए गए हैं। पार्टियां इसे लेकर लोगों को मिसलीड कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं
मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि संयम रखें। जव्वाद ने कहा कि इस्लाम
कहता है कि दूसरों की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। जव्वाद के
अलावा शिया धर्मगुरु मौलान रजा हुसैन, सूफी
धर्मगुरू मौलाना मोइनुद्दीन अशरफ, शिया धर्मगुरु मौलाना शबाहत
हुसैन, सूफी धर्मगुरु मौलाना जलालुद्दीन, मौलाना
हसनैन बकई,
मौलाना अलीशाह मलंग समेत मुस्लिम समाज के कई
नुमाइंदों ने प्रदेश में अमन के लिए समाज में जाकर उनका भ्रम दूर करने के लिए
जनजागरण करने का निश्चिय किया।

