- Back to Home »
- National News »
- CAA और NRC के बाद सरकार कर सकती है जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता कानून बिलों को लाने की तैयारी....
CAA और NRC के बाद सरकार कर सकती है जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता कानून बिलों को लाने की तैयारी....
Posted by : achhiduniya
21 December 2019
देश के लगभग हर राज्य में CAA और NRC को लेकर जंहा भारी विरोध हो
रहा वही सरकार की कोशिश है की इन मुद्दो पर जन जाग्रति द्वारा भड़कती आग को ठंडा किया
जा सके। साथ ही सरकार द्वारा बीते दिनो तीन तलाक, अनुच्छेद
370 और नागरिकता संशोधन के अलावा कईं महत्वपूर्ण बिलों को लोकसभा में पास कर कानून
बनाने के बाद अब केंद्र सरकार इस देश से जुड़े दो और बड़े बिलों को लाने की तैयारी
में है। यह ऐसे बिल हैं जिनके बारे में सुनकर आपके ही नहीं विपक्षी दलों के भी होश
उड़ने वाले हैं। यह बिल देश की जनसंख्या और नागरिक अधिकारों को लेकर हैं। जानकारी
के अनुसार,
संसद में नागरिकता बिल के पास होने के बाद अब
केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता को लेकर बिल लाने की कोशिश
में है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे लेकर चर्चा भी शुरू हो
गई है। हालांकि, फिलहाल इसे लेकर सरकार और पार्टी के किसी भी
पदाधिकारी या अधिकारी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। खबर है कि पिछले हफ्ते जब
शाह नागरिकता बिल पर पार्टी नेताओं से चर्चा कर रहे थे तब उस बैठक में समान नागरिक
संहिता को लेकर बात निकली थी और कहा गया था कि इसे अच्छा समर्थन मिलेगा। जनसंख्या
नियंत्रण और समान नागरिक संहिता कानून को लेकर लंबे समय से चर्चा चली आ रही है। जब
भी कोई बड़ा कानून लागू होता है तो इन दोनों मुद्दों पर भी बिल लाने का जिक्र भी
होता है।
यह कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं क्योंकि कुछ नेताओं का मानना है कि
प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में जनसंख्या नियंत्रण का जिक्र किया था और जब भी वो
किसी मुद्दे पर चर्चा करते हैं तो उसे लेकर कदम भी उठाते हैं। प्रधानमंत्री ने
73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा था कि तेजी से बढ़ती आबादी पर हमें आने
वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा। इसके बाद जनसंख्या नियंत्रण पर बिल के कयास लगने
लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ समान नागरिक संहिता पुराना मुद्द है।


