- Back to Home »
- State News »
- CAB के लिए तैयार....लेकिन पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ के मुद्दे पर आंखें कब खोलेगी सरकार...शिवसेना ने किया प्रहार..?
CAB के लिए तैयार....लेकिन पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ के मुद्दे पर आंखें कब खोलेगी सरकार...शिवसेना ने किया प्रहार..?
Posted by : achhiduniya
12 December 2019
शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि
सरकार ने दावा किया था कि अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से खत्म करने के बाद हालात
ठीक हैं,लेकिन यह गलत साबित हुआ क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से 84 बार
घुसपैठ की कोशिश हुई और 59 आतंकवादी भारत में प्रवेश कर चुके हैं। सामना में कहा
गया है कि शरणार्थियों को नागरिकता देने का [नागरिकता संशोधन विधेयक [Citizenship Amendment
Bill] के राज्यसभा में पारित होने के बाद] वातावरण
तैयार किया जा रहा है,लेकिन सरकार पाकिस्तान की ओर
से हो रही घुसपैठ के मुद्दे पर आंखें कब खोलेगी? शिवसेना
ने सोमवार को लोकसभा में इस विधेयक का समर्थन किया था और राज्यसभा में वोटिंग से
पहले यह कहते हुए बहिर्गमन कर गई थी कि सरकार उसके सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं
दे पाई।
शिवसेना ने कहा, यह चौंकाने वाला है कि सीमा
पार से बढ़ रही घुसपैठ के बारे में संसद में जानकारी देने के बाद भी इस पर कोई
चर्चा या बहस नहीं हुई। सामना में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को
अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद सरकार ने दावा किया था कि वहां हालात अच्छे हैं
जो गलत साबित हुआ। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के इस मुखपत्र में बताया गया है कि
2005 से 2019 के बीच भारतीय सुरक्षा बलों ने 42 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और
2,253 घुसपैठियों की कोशिशें नाकाम की और पिछले 14 वर्षों में सुरक्षा बलों ने
1,110 आतंकवादियों को मार गिराया है। शिवसेना ने बताया कि 2014 से 2019 के बीच
घुसपैठ अपने चरम पर है।

