- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र सरकार ने की VIP सुरक्षा में तबदीली...जाने किसकी बड़ी-किसकी घटी....?
Posted by : achhiduniya
25 December 2019
महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे सरकार ने 45
हस्तियों के सुरक्षा में बदलाव कर दिया। जिसमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और पूर्व राज्यपाल राम नाईक का नाम शामिल है।
कमेटी ने 97 नेताओं, कलाकारों और खिलाड़ियों की
सुरक्षा की समीक्षा की थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में कटौती की गई है।
तेंदुलकर को X श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। उनकी सुरक्षा को कम कर दिया है।
सचिन के साथ अब 24 घंटे पुलिसकर्मी नहीं लेकिन एस्कॉर्ट रहेगा। वहीं
शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ठाकरे को पहले Y+ सुरक्षा मिली थी, जिसे
बढ़ाकर Z कर दिया गया है। अन्ना हजारे की सुरक्षा को भी Y+ से
बढ़ाकर Z कर दिया है। इसके साथ यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की
सुरक्षा में बदलाव किया गया।
नाईक को पहले Z+ श्रेणी
सुरक्षा दी गई थी, जिसके घटाकर X श्रेणी
की सुरक्षा दी गई। भाजपा नेता एकनाथ खडसे की Y सिक्योरिटी
से एस्कॉर्ट को हटा दिया है। बता दें साल 2002 में
सचिन तेंदुलकर को आतंकी धमकी मिली थी। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने सुरक्षा दी
थी।


