- Back to Home »
- Discussion »
- क्यू पुलिसकर्मी के जूते चूमे और साफ किये….YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद ने..?
Posted by : achhiduniya
20 December 2019
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हिंदूपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले YSR कांग्रेस पार्टी सांसद गोरंतला माधव ने यह भी घोषणा की कि पार्टी आलाकमान द्वारा अनुमति दिए जाने पर वह TDP नेता को सबक सिखाने के लिए अपनी सांसद सीट से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही वो पुलिस विभाग में शामिल हो जाएंगे। YSR कांग्रेस पार्टी सांसद गोरंतला माधव ने तेलुगू देशम पार्टी के नेता जे.सी. दिवाकर रेड्डी द्वारा की गयी कथित तौर पर टिप्पणी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करने के लिए शहीद पुलिसकर्मी के जूते चूमे और साफ किये। जे.सी. दिवाकर रेड्डी ने बुधवार को अनंतपुर में पार्टी की एक बैठक में कहा था कि टीडीपी के फिर से सत्ता में आने पर पुलिस वालों को अपने जूते चाटने होंगे।
अनंतपुर जिले के पुलिस
अधिकारियों के संघ ने उन्हें बिना शर्त के माफी मांगने को कहा। अगर वो ऐसा नहीं
करेंगे तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जायेगा। अपने पद को छोड़ने और
इस साल मई में लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने से पहले, कादिरी पुलिस स्टेशन में काम करने वाले इंस्पेक्टर माधव ने कहा
कि रेड्डी की ओर से पुलिस बलों का अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस कानून
व्यवस्था और देश की अखंडता की रक्षा करती है। माधव ने एक जी चैनल से कहा, मैंने दिवाकर रेड्डी के खिलाफ
विरोध प्रदर्शन के दर्ज करने के लिए अनंतपुर में शहीद हुए एक पुलिसकर्मी का जूता
साफ किया और चूमा। पुलिसवालों ने लोगों की जान बचाने और देश की रक्षा करने के लिए
अपने जीवन का बलिदान दिया।

