- Back to Home »
- International News »
- भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ किस विषय पर चर्चा की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने....
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ किस विषय पर चर्चा की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने....
Posted by : achhiduniya
20 December 2019
अमेरिका के व्हाइट हाउस स्थित राष्ट्रपति के
कार्यालय ओवल ऑफिस में करीब 30 मिनट तक चली भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत
करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और
विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की मुलाकात के दौरान ट्रंप ने सितंबर में
ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान मंच
साझा करने के समय को याद किया।
2+2 बैठक के लिए तीन दिवसीय वाशिंगटन के दौरे पर आए
जयशंकर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप से बैठक एक शिष्टाचार भेंट
थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों
देशों के विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रगति पर चर्चा की गई। जयशंकर ने बताया कि इस
दौरान कारोबार पर संक्षिप्त चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने और
राजनाथ सिंह ने 2+2 बैठक के कुछ अहम बिंदुओं से राष्ट्रपति ट्रंप को अवगत कराया।
एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति संबंधों को लेकर बहुत सरकारात्मक और
संबंधों के विभिन्न पहलुओं को लेकर उत्साहित थे।
कारोबार के बारे में चर्चा होने
के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा कि यह विषय बड़े एजेंडे के अंतर्गत आता
है। यह बैठक उस दिन हुई जिस दिन अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ
रिप्रजंटेटिव ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव को मंजूरी दी।


