- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- चुनौतियों का ताज पहन हिमाचल प्रदेश राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा बने 2022 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष....
चुनौतियों का ताज पहन हिमाचल प्रदेश राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा बने 2022 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष....
Posted by : achhiduniya
20 January 2020
बिहार में जन्मे जेपी नड्डा ने साल 2010 में
केंद्रीय राजनीति में कदम रखा। साल 2010
में जेपी नड्डा को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया था। इसके बाद साल 2012 में वह
नरेंद्र मोदी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। जेपी नड्डा के
राजीतिक करियर से उनके और पीएम मोदी की करीबी को देखा जा सकता है। जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी मुख्यालय दिल्ली में
उनको निर्विरोध चुना गया है। भाजपा के चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा
को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। जेपी नड्डा साल 2022 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद
पर बने रहेंगे। जेपी नड्डा भाजपा पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने वाले
11 वें राजनेता है। बतौर अध्यक्ष उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली विधानसभा
चुनाव की होगी।
जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद है। जेपी नड्डा ने
अपने करियर की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की थी। वह लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश
की राजनीति में महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। जेपी नड्डा के पास पार्टी के राज्य
और केंद्रीय संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी
नड्डा के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती है। दिल्ली के बाद बिहार,बंगाल,उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु समेत
कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले है। विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार
के बाद कई राज्यों से उनकी सरकार गिर गई है,विधानसभा चुनाव
में बीजेपी की जीत उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

