- Back to Home »
- Discussion »
- NRC- CAA मतभेद के चलते बीजेपी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा....
Posted by : achhiduniya
20 January 2020
शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का पुराना रिश्ता है,लेकिन संशोधित नागरिकता कानून पर सुखबीर बादल जी द्वारा सभी धर्मों से लोगों को शामिल करने की बात कही जिसपर बीजेपी नेतृत्व चाहता था कि हम इस स्टैंड पर पुनर्विचार करें। मनजिंदर सिरसा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का भी मानना है कि एनआरसी को लागू नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि मनजिंदर सिरसा नें संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का स्वागत किया उन्होनें कहा कि हमने कभी यह मांग नहीं की कि किसी एक धर्म को इस अधिनियम से बाहर रखा जाए।
