- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- 2030 तक यह देश 6G लॉन्च करने की व्यापक रणनीति बनाने में जुटा...
Posted by : achhiduniya
21 January 2020
न्यूज पोर्टल गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार
में जापान के इंटरनेट और संचार मंत्रालय ने जनवरी में यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो
गोशिनजिन की अध्यक्षता में एक सरकारी-सार्वजनिक रिसर्च सोसायटी का गठन करेगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सामान्य मामलों के मंत्री तकाओ साने इस परियोजना पर
सीधे निगरानी रखेंगे। जापान ने 5जी के बाद 6जी टेक्नोलॉजी को 2030 तक लॉन्च करने
के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि नई
6जी टेक्नोलॉजी वर्तमान 5जी की तुलना में 10 गुना अधिक तेज होगी। इसके अलावा, एनटीटी और तोशीबा के अधिकारियों को भी 6जी के प्रदर्शन
लक्ष्यों और पॉलिसी सपोर्ट के लिए परिचर्चा करने के लिए जून तक आमंत्रित किया
जाएगा।
सरकार 6जी टेक्नोलॉजी के विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी मदद देगी। अमेरिका
की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान
जताया है कि 2020 में पूरी दुनिया में 20 करोड़ 5जी स्मार्टफोन की बिक्री होगी।
नया अनुमान 2019 में हुई कुल बिक्री से लगभग 20 गुना अधिक है। 2020 में चीन में 10
लाख से अधिक नए 5जी बेस स्टेशन होंगे। गोल्डमैन सैक्स द्वारा व्यक्त वास्तविक
6,00,000 के अनुमान से यह कही अधिक होगा। इसके अलावा,चाइनीज
स्मार्टफोन निर्माता शाओमी के सह-संस्थापक ली जून ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी
अगले पांच सालों के दौरान 5जी, एआई और आईओटी में 7 अरब डॉलर
का निवेश करने की योजना बना रही है।

