- Back to Home »
- Politics »
- दिल्ली विधान सभा चुनावीरण में केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस व भाजपा ने उतारे अपने सूरमा [उम्मीदवार]....
दिल्ली विधान सभा चुनावीरण में केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस व भाजपा ने उतारे अपने सूरमा [उम्मीदवार]....
Posted by : achhiduniya
21 January 2020
दिल्ली विधान सभा की 70 सीटो पर कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं। कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पडग़ंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है।
वही दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को टिकट दी है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता तेजेंद्रपाल सिंह बग्गा को हरिनगर से उम्मीवार बनाया गया है। भाजपा ने नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन को टिकट दिया है,जबकि राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना भाग्य अजमाएंगे। इसी तरह कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी,महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह,नई दिल्ली से सुनील यादव, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है।

