- Back to Home »
- Sports »
- सुपर ओवर की बदौलत भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली...
Posted by : achhiduniya
29 January 2020
हेमिल्टन में न्यू जीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता
दिया। भारत ने रोहित शर्मा के 65 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 179 रन बनाए। आखिरी ओवर
तक तक न्यू जीलैंड की टीम जीत के काफी करीब नजर आ रही थी। कप्तान केन विलियमसन 95
रनों पर खेल रहे थे,लेकिन मोहम्मद शमी ने आखिरी
ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को सुपर
ओवर तक पहुंचाया। उन्होंने
पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद भी शानदार वापसी की और विलियमसन और रॉस टेलर को
आउट किया। आखिर में मैच सुपर ओवर में गया जहां भारत ने मैच अपने नाम किया। फुल
लेंथ बॉल मिडल स्टंप पर थी। विलियमसन ने गेंद को डीप स्क्वेअर लेग पर खेला। एक
सिर्फ एक। विलियमसन गेंद को टाइमिंग नहीं कर पाए। भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मैच
अपने नाम कर लिया। भारत ने कुल 20 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने पांच मैचों की
सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

