- Back to Home »
- State News »
- जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा,न जन लोकपाल, न स्वराज, केवल अहंकार का राज केजरीवाल..बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने “आप” पर फोड़ा ट्विटर बम
जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा,न जन लोकपाल, न स्वराज, केवल अहंकार का राज केजरीवाल..बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने “आप” पर फोड़ा ट्विटर बम
Posted by : achhiduniya
29 January 2020
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट
कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला दो ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है न जन लोकपाल, न स्वराज, केवल अहंकार का राज। केजरीवाल
जी, कहां है “आप” का स्वराज विधेयक? जिसे
लेकर स्वराज की बातें की, जिसमें मोहल्ला सभा एवं दिल्ली
डायलॉग की बात की। आज तक एक भी सभा नहीं
हुई। जिस ने भी आपकी तानाशाही और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया, उसे ही पार्टी से निकाल दिया। अपने दूसरे ट्वीट में बीजेपी अध्यक्ष
ने लिखा है,जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा। सशक्त जन लोकपाल का वादा था जिसके दायरे में
मुख्यमंत्री भी आएंगे।
ऐसा जन लोकपाल जिससे दिल्ली में रामराज्य ला देंगे, कहां है? याद करें, केजरीवाल ने अपनी पार्टी के आंतरिक लोकपाल एडमिरल राम दास को धक्के
मारकर पार्टी ने निकाला था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक
दी है, दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने वाले हैं। चुनाव को लेकर
बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

